- Details
- Written by: त्रिभवन कौल स्वतंत्र लेखक –कवि
- Category: ARTICLES
कश्मीरी युवाओं के नाम-एक पैगाम
------------------------------ --------------
उस माँ से आज़ादी मांग रहे,
जिस माँ ने तुमको जन्म दिया
उस माँ से आज़ादी चाह रहे,
जिस माँ का तुमने दूध पिया
आज़ादी का शब्द नाद
अरे आज़ादी का सूचक है
पकिस्तान में मांग के देखो,
बर्बादी का द्योतक है //
पत्थर हाथ में लेकर तुम,
साबित करना क्या चाहते हो
संविधान हमारा साक्षी है,
अहिंसा से सब पा जाते हो
आका तुम्हारे तुमको ,
शतरंज की बिसात बनाते हैं
जैसा चाहें तुमको वह,
वैसा ही तुम्हे चलाते हैं //
पूछो उनसे उनके बच्चे,
क्या वह संग तुम्हारे रहते हैं
दूर देश में पढ़ते लिखते,
उनके अपने बच्चे प्यारे हैं
समझदार युवा तुम सब हो ,
कुछ तो इसपर गौर करो
मुजाहिरों पर जुल्म हो रहे,
इस पर भी तुम ध्यान धरो //
पंडितों को तो बाहर किया ,
अब क्या तुम्हारी बारी है ?
कश्मीरियों को ख़त्म करो,
पाकी करतूत जारी है
है कश्मीरियत का वास्ता,
चाल पाक की समझो तुम
अलगाववाद के हामी लीडर,
हैं " पासे उनके " समझो तुम //
.भारत के तिरंगे नीचे,
तुम अपनी उड़ान भरो
हर क्षेत्र में बन दक्ष,
कश्मीर की पहचान बनो
कश्मीर का दर्द लिए
मैं पंडित, विस्थापन में जीता हूँ
पाक की बातों में ना आना,
तुम्हारी बेवतनी से डरता हूँ//
जय हिन्द के नारों से
दुश्मन के मंसूबे ख़ाक करो
भारत माँ के सपूत तुम,
इरादे उनके राख करो
जय हिन्द, जय भारत, जय हिंदुस्तान
हो तुम्हरी यही. आन बान और शान
- Rights Movement and Kashmir Issue
- 'The Burning Paradise' Continued...
- 'The Burning Paradise'- Contd
- "The Burning Paradise"
- Pellet Tyranny
- Kashmir Unrest: Burhan blown out of proportion
- An Open Letter to Kashmiris
- Kashmir police needs more empowerment…….
- Not a country for older people
- Arai – an altogether different world?
- Politicians promises to built bridges, where there are no river
- B.E 3rd Semester students' appeal to KU, Govt
- Understanding Iqbal
- Kashmir, the graveyard of human rights !
- Who is responsible for NIT episode?
- President’s Rule in Uttarakhand, massacre of Constitution!
- DDMA Udh provides relief, accommodation to stranded passengers
- The Problems being faced by the Indian Youth
- KISHTWAR, AN EPITOME OF DISCRIMINATION
- Getting Kashmir’s Priorities to the Table
- Order No 810/DSEJ of 2016. Dated: 9 /02/2016 ?
- Let the Citizens’ Exercise their Right Without any Prejudice
- SCREENING TEST - A TIMELINE
- The lost shoe
- The stone age of Kashmir struggle
- Confederation ‘Kashmir’ & ‘Jammu’ States